कांग्रेस के सत्याग्रह पर बीकानेर में ततैयों ने हमला किया

in #bikanerlast year

कांग्रेस के सत्याग्रह पर बीकानेर में ततयो ने हमला किया ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी अपनी जान बचा कर कार्यकर्ताओं के साथ भागे

बीकानेर 26 मार्च संभाग मुख्यालय बीकानेर में आज उस वक्त एक अजीब वाक्या देखने को मिला जिसमें राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी अपनी जान बचाते हुए भागते हुए नजर आए यह नजारा है बीकानेर के गांधी पार्क का जहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रस्तावित सत्याग्रह का आयोजन था जोकि सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में आयोजित था
यहां गांधी पार्क में सत्याग्रह कर रहे उर्जामंत्री भंवर सिंह भाटी समेत कांग्रेस नेताओं पर ततैयों ने हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी सी मच गई। हालत यह हो गई ऊर्जामंत्री और कांग्रेस नेताओं को सत्याग्रह बीच में छोड़ भागना पड़ा। बताया जाता है कि ततैयों ने मौके पर उर्जामंत्री भंवर सिंह भाटी,शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत प्रवक्ता नीतिन वत्सत,सुमित कोचर समेत आधा दर्जन कांग्रेस जनों के डंक मार दिये दरसल गांधी पार्क में गांधीजी प्रतिमा के पास सत्याग्रह शुरू ही किया गया था,इसी दरम्यान ततैयों ने भीषण अंदाज में हमला कर दिया। इसस घबराये उर्जामंत्री समेत तमाम सत्याग्रही उठ भागने लगे। घटना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंंचे नगर निगम के दस्तें ने धूंआ करके ततैयों को भगाया,इसके बावजूद कई ततैये मौके पर मंडराते रहे।
बाद में मौके पर आये आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द राम मेघवाल और उनके समर्थकों ने गांधी पार्क के नजदीक दूसरे पार्क में डेरा डालकर सत्याग्रह शुरू किया। ततैयों के हमले की घबराहट के बीच जारी रहे सत्याग्रह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,भूदान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सुनिता गौड़,शबीर अहमद,आजम खां,रामनिवास कूकणा समेत अनेक कांग्रेस नेता शामिल थे। बताया जाता है कि कांग्रेस नेताओं के सत्याग्रह का कवरेज करने के लिये गांधी पार्क पहुंचे कई मीडियाकर्मी और सुरक्षा बंदोबश्त के लिये तैनात कई पुलिसकर्मी भी ततैयों के डंक से घायल हो गये।
IMG-20230326-WA0012.jpg