पीएम के खिलाफ़ अभ्रद टिप्पणी पर भड़की शिमला भाजपा, आम आदमी पार्टी के खिलाफ़ किया प्रदर्शन

in #delhi2 years ago

गुजरात के आप पार्टी अध्यक्ष द्वारा प्रधानमन्त्री के खिलाफ़ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ़ शिमला में प्रदर्शन कर प्रधानमन्त्री से माफ़ी मांगने की बात कहीं है। शिमला भाजपा मंडल ने कहा कि आम आदमी पार्टी बौखलाहट में है और लगातार इस तरह की टिपन्नियां कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव देष्टा ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा प्रधानमन्त्री के खिलाफ़ इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

गोपाल इटालिया के खिलाफ़ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। प्रधानमन्त्री को देश की जनता ने शीर्ष पद पर बैठाया है इसलिए उनका अपमान देश का अपमान हैं जिसकी भाजपा कड़ी निन्दा करती और आप नेता के खिलाफ़ करवाई की मांग करती है।

IMG_20221010_232349.jpg

Sort:  

अपने साथ जुड़े सभी साथियों की खबरों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो भी करे।