UP Siddharthnagar News: कृष्ण पाल अध्यक्ष व चंद्रजीत महामंत्री मनोनीत
सिद्धार्थनगर : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने संगठन के मजबूती के लिए गुरुवार को विकास खंड नौगढ़ के सभागार में खुनियांव ब्लाक इकाई का गठन किया। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के सहमति से ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राजू व चंद्रजीत यादव को महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए एक जुट होना जरूरी हैं। ब्लाक कार्यकारिणी में दद्दन सिंह, तसव्वर अली, जितेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम मूरत यादव, पप्पू कन्नौजिया, पवन कुमार को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश चौधरी, अब्दुल रहमान, जमाल अहमद को सचिव तथा अरुण कुमार यादव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इसके अलावा रामधीरज साहनी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिनके पास खुनियांव, इटवा, भनवापुर व डुमरियागंज ब्लाक का प्रभारी भी बनाया गया हैं। जिला प्रवक्ता विजय यादव, राजेश पासवान, ई. प्रदीप चौधरी, विनोद चौधरी, लल्लू चौधरी, स्वामी यादव आदि मौजूद रहे।