उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार संगठन का जनपद संतकबीरनगर इकाई का हुआ गठन

सतविंदर पाल उर्फ जज्जी बने जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता बने जिला महामंत्री

संतकबीरनगर:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के दिशा निर्देश में व्यापारियों पर होने वाले उत्पीड़न को रोकने एवं व्यपारियों को संगठित करने के लिए भाजपा नगरअध्य्क्ष सतविंदर पाल उर्फ जज्जी के नेतृत्व में आज शहर के स्थिति एक होटल में व्यपारियों की एक बैठक आयोजित हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि का सतविंदर पाल व विकास गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वावग किया गया।बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार संगठन के जनपद इकाई का गठन किया गया।जिसमें बैठक में उपस्थित व्यपारियों के सर्वसम्मति से सतविंदर पाल उर्फ जज्जी को संगठन का जिलाअध्यक्ष एवं विकास गुप्ता को संगठन का जिला महामंत्री कन्हैया वर्मा को नगर अध्य्क्ष राधेश्याम जयसवाल नगर महामंत्री और दिनेश चीरानिया को जिला संरक्षक घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का व्यपारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि व्यपारियों से जुड़े तमाम संगठन कार्य कर रहे हैं लेकिन उनका उद्देश्य व्यपारिक संगठन बनाकर किसी राजनीतिक पार्टियों में अपना स्थान बनाना होता है लेकिन पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में आज पूरा व्यपारी समाज एक जुट होकर संगठन के लिए कार्य कर रहा है।
संगठन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सतविंदर पाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी हैं उसका निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और संगठन को मजबूत करते हुए जनपद के समस्त व्यापारियों को जोड़ेंगे। व्यापारियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में मंच का संचालन कन्हैया वर्मा द्वारा किया गया।बैठक में अश्वनी अग्रहरि युवा जिला अध्यक्ष बस्ती, शिव शंकर हिम्मत सिंह, अशोक कसौधन, बलराम गुप्ता ,राहुल विश्वकर्मा, सुमित जायसवाल ,नीरज गुप्ता ,विकास जयसवाल ,श्याम बिहारी गुप्ता, सौरभ जयसवाल, सोहनलाल जयसवाल ,अमित श्रीवास्तव ,रूद्र नाथ मिश्रा, विकास कुशवाहा ,आजाद अंसारी, सलीम अशरफ, जितेंद्र गुप्ता, गुरनाम सिंह ,विश्वास वर्मा मौजूद रहे।

Screenshot_2023-08-17-14-35-04-497-edit_com.whatsapp.jpg