डीजे पर नाचने से मना करने पर हुआ विवाद
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के घेचुआ में बुधवार की रात लगभग 9 बजे डीजे पर नाचने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाने में दिए गए तहरीर में घेचुआ निवासी छोटई पुत्र करिया में लिखा है कि वह अनुसूचित जाति का है। 18 मई 2022 की रात्रि 9 बजे अपनी लड़की का जन्मदिन अपने घर पर मना रहा था। आवाज सुनकर सुखराम पुत्र दयाराम ,गोलू पुत्र अज्ञात ,जडेजा पुत्र राम शेखर, रामनाथ पुत्र ओम प्रकाश ,कृष्णा यादव पुत्र छोटेलाल, संदीप पुत्र शिव मूरत, कमलेश यादव पुत्र मिट्ठू एवं चार अन्य लोग निवासी ददरा के आए और डीजे पर नाचने की जिद करने लगे। मना करने पर सभी लोग घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने लगे। जातिसूचक गाली देते हुए लाठी ,डंडा ,राड़ से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए। जिसमें रामअचल का हाथ टूट गया। छोटेलाल का सर फट गया। माधुरी के सिर पर गंभीर चोटें आई ,उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। छोटई की सोने की चैन छीन लिए। घर का सामान तोड़फोड़ कर टेंट का सामान उठा ले गए।इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।