परिवार के सेवादार की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने महुली पहुंचे सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय

IMG-20220531-WA0058.jpg

संतकबीरनगर। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन का कारवां मंगलवार को अपनों की खुशियों का हिस्सा बना रहा। करीबियों के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों से होता हुआ डा उदय प्रताप चतुर्वेदी का काफिला महुली पहुंचा। जहां डा उदय अपने शिष्य जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ चतुर्वेदी परिवार के वर्षों पुराने वफादार सेवादार सुखई नाई के पुत्री की शादी में सम्मलित हुए। शादी समारोह में पहुंचे डा उदय ने न सिर्फ वर वधु को आशीर्वाद दिया बल्कि एक अभिभावक के रूप में सभी इंतजामों का बारीकी से जायजा भी लिया।
IMG-20220531-WA0060.jpg

डा चतुर्वेदी ने सुखई नाई को आश्वस्त किया कि बेटी की शादी में किसी तरह की कोई कमी नहीं होने पायेगी। अपने अभिभावक रूपी सरपरस्त से मिले प्यार और आशीर्वाद से सुखई नाई का समूचा परिवार अभिभूत नजर आया। इससे पहले सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी नाथनगर ब्लॉक के सकरैचा गांव पहुंचे। जहां उन्होने सपा के वरिष्ठ नेता इंदल यादव के भतीजी की शादी शामिल होकर नवदंपति के उज्जवल भविष्य की कामना किया। बाद में डा उदय प्रताप चतुर्वेदी मुखलिसपुर पहुंचे। मुखलिसपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवम् अपने करीबी त्रिपुरारी त्रिपाठी के पुत्र के मुंडन संस्कार के अवसर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ में भी हिस्सा लिया। ईश्वर की आराधना करके आरती में भी शामिल हुए।
IMG-20220531-WA0059.jpg

श्री त्रिपाठी के पुत्र के दीर्घायु होने की भी कामना किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सपा के पूर्व जिला महासचिव नित्यानंद यादव, सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असद महताब, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविन्द्र यादव, अभयनंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अहमद गामा, शंकर यादव, राम अशीष यादव, केडी यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Sort:  

Good