स्कॉटलैंड में शादी से पहले दूल्हा दुल्हन के साथ होता है यहां गंदा काम जानकर हो जायेगे हैरान

in #dirty2 years ago

n4076858361659082183562a16327c391d18265451f6c17fb152ce47847985368226ba04ef3fb82deda47e9.jpg

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सो मे शादी अलग-अलग रीति रिवाज होते है। हमारे देश मे कई राज्यो मे ऐसे रीति रिवाज होते हैं जो सबको सोचने मे मजबूर कर देते है।
हालांकि हमारे हिंदू धर्म मे भी कई तरह की शादी की रस्में निभाई जाती हैं। ऐसे ही विदेशो मे भी कुछ जगहों पर अजीबो-गरीब रस्म अदा की जाती है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे है। बेहद ही खूबसूरत देश स्कॉटलैंड की। यहां शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसे जानकर आप कहेंगे कि ऐसे रस्म को निभाना क्या वाकई में जरूरी है।

शादी से पहले पेड़ से बांधकर किया जाता है ये काम।

हमारे यहां शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाने का रिवाज है। वही स्कॉटलैंड में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के ऊपर सड़े हुए अंडे और टमाटर डालने का रिवाज है। अजीब तो है पर ये ही यहां का रिवाज है। यहां शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन को पेड़ से बांध दिया जाता है। इसके बाद उनके उपर अत्याचार का दौर शुरू किया जाता है। पहले सड़ा हुआ अंडा डाला जाता है। फिर सड़े हुए टमाटर का रस से भिगाया जाता है। इसके बाद चॉलेट सीरप, दूध और सड़ी हुई मछलियां डाली जाती है। बेचारे दूल्हा और दुल्हन चुपचाप अपने ऊपर रस्म के नाम पर हो रहे टॉचर को सहते है।

इसके पीछे क्या है मान्यता।

दरअसल, इस अजीबो-गरीब रिवाज के पीछे एक बड़ी मान्यता है। इस रिवाज को निभाने के पीछे वजह दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित रखना और उन्हें मजबूत बनाना होता है। इन लोगो की मान्यता है कि दूल्हा-दुल्हन को इससे बुरी ताकतों से बचाया जाता है। अगर वो शादी से पहले इस टॉचर में खुद को संभाल लेते है। तो जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना भी आसानी से कर लेंगे। बता दे कि ये रस्म पूरे स्कॉटलैंड में नही होता है। बल्कि कुछ हिस्सों में इसे निभाया जाता है। जैसे भारत के अलग-अलग समुदाय में अलग-अलग परंपरा निभाई जाती है।