राष्ट्रीय लोक अदालत में आये 13625 मामलों नद 2739 का हुआ निस्तारण

IMG-20220514-WA0068.jpg

सन्तकबीरनगर - राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों तथा फोरमों में कुल 13625 मुकदमें लगाए गए थे जिनमें से 2739 मामलों का निस्तारण किया गया। कुल 4959628/-रूपये का अर्थदण्ड एवं 59253519/- रूपये की बैंक ऋण वसूली हुयी।
IMG-20220514-WA0069.jpg
मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण द्वारा 3695000/- रूपये प्रतिकर दिलाया गया। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं सदस्य सुशील देव द्वारा कुल 02 मामलों का निस्तारण करते हुए 73909/- रूपये की क्षतिपूर्ति धनराशि दिलायी गयी।
IMG-20220514-WA0070.jpg

पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण हेतु गठित पीठ द्वारा कुल 04 मामलों का निस्तारण किया गया।