जीवन में अनुशासन का होना आवश्यक : आचार्य शांतनु महाराज

in #shri2 years ago

Screenshot_20221011-004246_Chrome.jpg

झांसी। श्रीराम कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि जीवन में यदि सच्चा मार्गदर्शक मिल जाता है, तो जीवन पथ हमेशा मर्यादित रहता है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में अनुशासन महत्वपूर्ण है। श्रीराम विवाहोत्सव का वर्णन कर उन्होंने कहा कि पुष्प वाटिका का प्रसंग भक्ति और भगवान के मिलन का प्रसंग है। आचार्य ने गौरी पूजन, महाराजा जनक की प्रतिज्ञा, राजाओं के धनुष उठाने का प्रयास और श्रीराम द्वारा धनुष भंग करने का मोहक वर्णन किया। महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, कथा समिति के संयोजक प्रदीप सरावगी, संवेदना सेवा न्यास के अध्यक्ष पंकज, शिव भार्गव, अमित चिरवरिया, आचार्य हरीओम पाठक, अशोक अग्रवाल, मैथिलीशरण मुदगिल, दशरथ गुप्ता, पंकज लवानिया मौजूद रहे।