मगहर मे हषोल्लासपूर्वक मनाई गई गांधी जयंती, मलीन बस्तियों में श्रमदान

IMG-20231002-WA0159.jpg

मगहर
गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर रविवार को नगर पंचायत मगहर कार्यालय व क्षेत्रीय गांधी आश्रम के साथ ही सरकारी,गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प माला पहना श्रद्धांजलि दी गई।
नगर की चेयरमैन अनवरी बेगम ने कार्यालय पर राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा फहराया उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए याद किया।इसके अलावा नगर की मलीन बस्ती आजाद नगर वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया।
IMG-20231002-WA0155.jpg

नगर में स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित भी किया।उन्होनें कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर जोर दिया था।डा राकेश सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए नारे "जय जवान जय किसान" के बारे में विस्तृत रूप से बताया।बापू जी ने हमेशा एक सदाचार जीवन व्यतीत किया था।महात्मा गांधी जी एक साधारण परिवार में जन्मे थे और उन्होने अपना जीवन अपनी जनता के लिए बिताया।
IMG-20231002-WA0176.jpg

गांधी आश्रम मगहर के कर्मचारियों के द्वारा दो अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर आश्रम के मंत्री राम अशीष शर्मा के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकली गई।उसके बाद झण्डा रोहण और सूत यज्ञ का आयोजन किया गया।आश्रम के मंत्री राम अशीष शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा के पक्के पुजारी थे।जिनके विचारों को अंग्रेज भी लोहा मानते थे। उन्होंने लोगो को स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।जिसके परिणाम स्वरूप स्वयं चर्खा चला कर सूत बनाते और उससे तैयार कपड़े ही धारण करते थे।इसके अलावा जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए स्वच्छता बनाये रखने की शिक्षा और देश को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। चौकी प्रभारी उदय शंकर द्विवेदी ने चौकी पर झण्डा रोहण करने के साथ गांधी व शास्त्री के चित्र पर माला पहना कर नमन किया और पुलिस कर्मियों के साथ परेड सलामी भी किया।इसके साथ ही कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका,पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक,कसिमुन्निशा इंटर कालेज के प्रबंधक,संत कबीर कमाल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक,रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भीमशंकर कन्नौजिया, पूर्वमाध्यमिक विद्यालय अशरफाबाद के प्रधानाध्यापक दिलीप गुप्ता ने झण्डा रोहण कर लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस मौके पर ईओ वैभव सिंह,पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह,अतुल श्रीवास्तव,रईस आलम,मेहंदी हसन उर्फ पप्पू,अमीरुद्दीन कादरी,अब्दुल कलाम, आतिफ ओवैद,कृष्ण चन्द्र सैनी,मो असअद अंसारी,सुहेल अख्तर,आलम जेई, अहमद अली,दिलीप गौड़,संजय दूबे,इन्द्रेश कुमार,शिव शंकर यादव,वीरेंद्र दूबे आदि लोग मौजूद रहे।