साहित्य की नगरी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
उन्नाव: साहित्य की नगरी कलम की धरती कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव से देर रात दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है| यंहा पड़ोस में रहने एक पडोसी ने 5 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे गंभीर अवस्था में छत से फेंका दिया| इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना उन्नाव हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज गांव में की है जंहा देर रात पड़ोसी ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को परिजन सीएचसी ले गए जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें की उन्नाव जनपद के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज गांव में 5 वर्षीय बच्ची घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। पड़ोस में रहना वाला आरोपी लवकुश उसे अपने घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वंही जब देर रात तक परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो परिजन ढूंढ़ने लगे। शक होने पर बच्ची के माता-पिता आरोपी के घर पहुंच गए। आरोपी ने परिजनों को आता देख बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को हसनगंज कोतवाली ले गए, जहां पर पुलिस ने बच्ची को हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वंही इस पूरी घटना पर उन्नाव एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया है की अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गयी है| पीड़िता बालिका का मेडिकल करा करके आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Good