नेहरू विहार की सड़के बनने पर वॉर्ड अध्यक्ष राकेश कुमार ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।

in #wortheum2 years ago

दिल्ली, तिमारपुर विधानसभा, मुखर्जी नगर से आम आदमी पार्टी के वॉर्ड अध्यक्ष राकेश कुमार ने अभी हाल ही में विधायक के निर्देशानुसार हो रहे विकास कार्यों पर सवालिया निशान खड़े किए हैं!

Picsart_22-08-30_16-26-05-325.jpg

वैसे तो दिल्ली में इन दिनों भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा बन गया है और इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में घमासान चल रहा है और ऐसे माहौल के बीच अगर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी अपनी ही सरकार के अधीन हो रहे विकास कार्यों पर गलत काम करने के आरोप लगाए तो सत्तापक्ष के लिए जवाब देना काफी मुश्किल हो जाता है।

मामला कुछ दिनों पहले का है जिसमें मुखर्जी नगर वॉर्ड से आम आदमी पार्टी के वॉर्ड अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार ने दिल्ली जलबोर्ड के द्वारा बनाई गई सड़क पर काम गलत तरीके से करने के आरोप लगा दिये।

FB_IMG_1661401731078.jpg

दरअसल पिछले काफी लंबे समय से नेहरू विहार की मुख्य सड़के और गलियां बेहद खस्ता हालत में है और नेहरू विहार की जनता ने कई बार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया।
जनता में बढ़ते आक्रोश के बाद विधायक दिलीप पांडे ने अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द नेहरू विहार में विकास कार्य शुरू कराने पर मेहनत करो और इस निर्देश के बाद जब कार्य शुरू हुए तो राकेश कुमार ने सड़क बनने के अगले ही दिन जब आम आदमी पार्टी के अन्य सदस्यों ने हुए काम की तारीफ सोशल मीडिया में की तो वॉर्ड अध्यक्ष राकेश कुमार ने कार्य को गलत बताकर आप संगठन में हलचल मचा दी।

FB_IMG_1661458676928.jpg

नेहरू विहार E&D ब्लॉक की गलियां में RMC होने के बाद राकेश कुमार ने अपनी ही पार्टी के अन्य सदस्यों से पूछना शुरू कर दिया कि गलत काम का प्रचार क्यों कर रहे हो?

IMG_20220825_101345.jpg

सोशल मीडिया में Aap वॉर्ड अध्यक्ष के द्वारा की गई टिप्पणी वायरल होने लगी जिसके बाद सवाल उठने लगे कि विधायक दिलीप पांडे के निर्देशानुसार हो रहे विकास कार्यों में बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है इसीलिए पार्टी के पदाधिकारी राकेश कुमार खुलकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन इस मामले में आश्चर्यजनक सवाल यह है कि जो कार्य राकेश कुमार की आँखों के सामने उनकी निगरानी में हुए, तो उन्होंने उसी वक्त कार्य क्यों नही रुकवाया ब्लकि वो स्वयं ही कार्य की तारीफ करते दिखाई दिए और विधायक को धन्यवाद भी किया!

मामले में जानकारी हासिल की तो पता चला कि राकेश कुमार जो कि अपनी निगरानी में हुए कार्य पर तारीफ कर रहे थे वो अचानक विरोध करने लगे? इसकी एक वजह पार्टी के ही एक अन्य सदस्य Yoginder Kumar Lala को माना जा रहा है।

FB_IMG_1661401497747.jpg

वैसे तो आम बात है कि अलग अलग दलों में कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा होती है इसलिए गुटबाजी होना कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती है लेकिन जब अंदरूनी कलह सार्वजनिक रूप ले लें तो मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर ली जाती है जो इस पूरे मामले में भी देखने को मिला।

आइये यह भी जानते हैं कि कैसे Yoginder Kumar Lala का तिमारपुर विधानसभा में लगातार बढ़ता राजनीतिक प्रभाव बाकी सदस्यों के लिए मुसीबत क्यों बन गया है।

मामले को थोड़ा और विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं :-

FB_IMG_1661458661116.jpg

तिमारपुर विधानसभा में विधायक दिलीप पांडे ने दो महत्वपूर्ण सरकारी विभाग (जलबोर्ड / नगर निगम) को सम्भालने की जिम्मेदारी AAP यूथ अध्यक्ष Yoginder Kumar Lala को विधायक प्रतिनिधि बनाकर दी है, और तब से ही Yoginder Kumar Lala सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर सक्रिय रूप से मेहनत कर रहे हैं और इसी कारण Yoginder Kumar Lala विधानसभा की जनता व विधायक दिलीप पांडे के सबसे भरोसेमंद पदाधिकारियों में से एक बन गए है और यही वजह है जिसकी वजह से कई अन्य पदाधिकारी Yoginder Kumar Lala से ईर्ष्या भाव रखते हैं और इसी ईर्ष्या भाव के कारण पार्टी संगठन में कई अलग अलग गुट बन गए हैं जो एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है।

FB_IMG_1661401727706.jpg

इस मामले में जहां संगठन में चल रही गुटबाजी विरोध का कारण मानी जा रही है, वहीं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि तिमारपुर विधानसभा के चारों वॉर्ड में हो रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार नही हो रहा है!

अब जैसा कि राकेश कुमार की शिकायत है, कि गलियां बनने के बाद भी काफी नीचे है, यहां जलभराव की समस्या हो सकती है? अब यह शिकायत तो गम्भीर है इसपर शासन प्रशासन को जरूर विचार करना चाहिए ताकि निकट भविष्य में जलभराव की समस्या न हो, लेकिन राकेश कुमार के मामले में यह बात किसी के गले नहीं उतर रही कि जिस कार्य की वो तारीफ कर रहे थे तो अचानक उसकी बुराई करने के पीछे उनका क्या कारण रहा होगा? और यह बात भी लोगों की चर्चा में है कि जैसे जैसे निगम चुनाव की हलचल तेज होगी वैसे वैसे कई राकेश कुमार अलग अलग हिस्सों से सामने आएंगे और विकास कार्य एवं विधायक का विरोध करते दिखाई दे सकते हैं।

IMG_20220826_015439.jpg

फिलहाल तिमारपुर विधायक दिलिप पांडे ने मामले में हस्तक्षेप कर मामला शांत कर दिया है लेकिन देखना होगा कि राकेश कुमार के द्वारा की गई शिकायत दूर होगी या फिर वॉर्ड अध्यक्ष राकेश कुमार आगे शिकायत ही नहीं करेंगे?
जैसा कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी पार्टी और बीजेपी में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हो रहे घमासान में संगठन में चल रही गुटबाजी आग में घी डालने का काम कर रही है और इस अंदरुनी कलह से विपक्ष पहले से अधिक मजबूती के साथ आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी बता रहे हैं।

फिलहाल राजनीतिक उठापटक से अलग नेहरू विहार की जनता खुश हैं कि वर्षों के इंतजार के बाद अब कार्य शुरू हो गए हैं और सभी स्थानीय निवासी अपनी अपनी गलियों को बनाए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।