दुष्कर्म पीड़िता किशोरी पर जानलेवा हमला,हालत नाजुक

in #basti2 years ago

गांव के ही युवक व उसके परिवार वालों पर आरोप, मुकदमा दर्ज
महराजगंज/कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी पर सोमवार रात जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने सोते समय धारदार हथियार से उसके पेट पर कई वार किए। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल जाकर पीड़िता से बातचीत की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य पांच पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोमवार रात उसकी बेटी सो रही थी। आधी रात के बाद गांव का आरोपी, उसकी बहन व अन्य लोग पहुंचे और बेटी के पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर परिवार के बाकी लोग भी पहुंचे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता के बेहतर इलाज का प्रबंध किया जा रहा है।images (38).jpeg