भाजपा की मेरुदण्ड है युवा मोर्चा, लोकसभा चुनाव में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका - अखिलदेव त्रिपाठी

in #bansilast year

भाजपा की मेरुदण्ड है युवा मोर्चा, लोकसभा चुनाव में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका - अखिलदेव त्रिपाठी
IMG-20230614-WA0656.jpg

भाजपा युवा मोर्चा करेगी बाइक यात्रा कार्यक्रम - गौरव मिश्र

(15 जून से 20 जून तक प्रत्येक मंडल में जाएगी बाइक यात्रा)

आज भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर के जिला पदाधिकारी गणों की आगामी कार्यक्रम बाइक यात्रा के निमित्त बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अखिल देव त्रिपाठी रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव मिश्रा तथा संचालन महामंत्री प्रिंस गुप्ता ने किया।

बैठक में भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान का अमूल्य मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

बताते चलें कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम कार्यकाल के 09 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा चल रहे कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा को बाइक यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अखिल देव त्रिपाठी ने उपस्थित पदाधिकारी गणों को संबोधित करते हुए कहा कि, "भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा के मेरुदंड के रूप में कार्य करता है और हर अभियान में युवा मोर्चा का विशेष भूमिका सदैव सुनिश्चित रहता है। बाइक यात्रा के इस महत्वपूर्ण अभियान के निमित्त युवा मोर्चा आगामी लोकसभा के दृष्टिगत सकारात्मक वातावरण तैयार करने जा रही है। 2024 में पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी यह पूर्ण विश्वास है। आप सभी की भूमिका लोकसभा चुनाव के निमित्त बहुत महत्वपूर्ण है जिसके लिए आप सभी को निष्ठा व लगन से कार्य करने की आवश्यकता है।"

कार्यक्रम की रूपरेखा की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि, यह यात्रा 15 जून से शोहरतगढ़ विधानसभा अंतर्गत बढ़नी मंडल से प्रारंभ होकर संपूर्ण जनपद के 25 मंडलों का भ्रमण करते हुए 20 जून को इटावा विधानसभा के इटवा मंडल में समाप्त होगी। इसकी वृहद स्तर पर रूपरेखा तैयार कर ली गई है और कार्यकर्ता बाइक यात्रा के दौरान रात्रि प्रवास पर रहेंगे तथा वहां पर नव मतदाता जन संपर्क एवं लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम को भी सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय, नीलेश चौधरी, मीडिया प्रभारी मिथिलेश अग्रहरि, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य विवेक गुप्ता, आदित्य कुंवर, लोकेश राहुल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दीपचंद साहनी, गौरव वर्मा लिटिल, जतिन चौबे, लक्ष्मण गुप्ता जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
IMG-20230614-WA0654.jpg