तिरंगा यात्रा क्रांतिकारियों के त्याग को याद करने का उत्सव - दिनेश प्रताप सिंह

in #kaushambi2 years ago

IMG-20220810-WA0039.jpg
कौशाम्बी। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर गांव गांव में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा देश की आजादी के संघर्ष में क्रांतिकारियों के त्याग को याद करने का उत्सव है। इसमें हम सब को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। उक्त बातें बुधवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।

इस मौके पर बोलते हुए कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किस तरीके से इस तिरंगा यात्रा में अपना उत्साह दिखाया है वह प्रशंसनीय है उमड़े जन सैलाब का उन्होंने अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज यह मौका है कि हम अपने देश के उन शहीदों को उन क्रांतिकारियों को याद करें जिन्होंने अपने को बलिदान करके आज देश में हमें खुले आसमान के नीचे जिंदगी जीने का वरदान दिया है। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि हम अपने अपने काम को पूरी ईमानदारी से करके देश सेवा में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। और यह देश सेवा में हमारी अपनी हिस्सेदारी होगी। इस मौके पर बोलते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक आजादी के समय हुए घटनाक्रम को फिर से लोगों के सामने ला दिया है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम गांव गांव में अपने देश के क्रांतिकारियों और शहीदों को याद कर रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लाल बहादुर, संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद, चक्रेश मिश्रा, धर्मराज मोर्या, शिव प्रताप मौर्य, जितेन्द्र साहू, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, आशीष कुमार बच्चा, हुबलाल दिवाकर, गोलू पटेल, चन्द्रदत्त शुक्ला, शिप्रा मौर्य, रमेश पासी, शीलू पाण्डेय, हरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सोनकर, प्रतिभा कुशवाहा, ज्योति केसरवानी, पुष्पराज पटेल, अखिलेश मिश्रा, सहित सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।