नाबालिग के साथ समलैंगिक संबंध बनाने का प्रयास

in #attempt19 days ago
  • नाबालिग के साथ किया समलैंगिक संबंध बनाने का प्रयास
  • ग्राम पिंडरई का मामला, नैनपुर थाने में आरोपी पर मामला दर्ज
  • आरोपी फरार, पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार का ईनाम किया घोषित
  • पिंडरई के ग्रीन वैली स्कूल के मालिक व एचपी पेट्रोल पंप के डीलर पर दुराचार का आरोप

1000212708.jpg

मंडला:- जिले के नैनपुर विकासखंड अंतर्गत पिंडरई चौकी क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़के के साथ समलैंगिक संबंध बनाने का प्रयास किया है। वहीं आरोपी पिंडरई क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति भी है। इस मामले की शिकायत नाबालिग के परिजनों ने नैनपुर थाने में की है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार विगत दिवस ग्राम पिंडरई निवासी ग्रीन वैली स्कूल के मालिक व एचपी पेट्रोल पंप डीलर राजकुमार जैन के विरुद्ध नाबालिक बच्चे के साथ गलत काम करने के प्रयास पर नैनपुर थाना में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 7 व 8 , अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा 3(1) (2) (डब्ल्यू) तथा 3(2) (वीए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बताया गया कि आरोपी राजकुमार जैन फिलहाल फरार हो गया है। आरोपी की तालाश पुलिस कर रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि राजकुमार जैन विगत 25 अगस्त 2024 को अपने स्वयं के खेत में मजदूरी पर लगे नाबालिक बच्चे को मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी तरह नाबालिग बच्चा अपनी जान छुड़ाकर वहां से भागा। नाबालिग अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ नैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

1000212709.jpg

बताया गया कि अपराध गंभीर प्रकृति का होने के कारण थाना नैनपुर में शिकायत के बाद त्वरित मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच नैनपुर पुलिस ने प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि इस मामले की जांच के बाद धाराओं में और भी इजाफा हो सकता है। सूत्र ने बताया कि पिंडरई के ग्रामीणों की माने तो उक्त व्यक्ति राजकुमार जैन द्वारा पहले भी कई व्यक्तियों के साथ समलैंगिक संबंध बनाने का प्रयास किया गय था, जिसकी कोई शिकायत दर्ज नही हुई। सूत्र ने बताया कि अपने पैसे का रोप दिखा कर उक्त आरोपी गलत काम करता था। वहीं राजकुमार जैन द्वारा झाडऩे फूकने का काम भी किया जाता था। जिसकी आड़ में कई बार अनैतिक कृत्य किया करता था।

1000212710.jpg

  • पांच हजार का ईनाम घोषित

नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पास्को एक्ट के आरोपी राजकुमार जैन को जल्द से जल्द पकडऩे के निर्देश दिए है। इसके साथ ही आरोपी राजकुमार पर पांच हजार रूपए ईनाम भी घोषित किया है। नैनपुर पुलिस ने आरोपी राजकुमार जैन को गिरफ्तार करने प्रयास तेज कर दिए है। आरोपी की पतासाजी की जा रही है। मुखबिर को भी सक्रिय कर दिया गया है।