थांवर पुल की मरम्मत के बाद आई बाढ़ से फिर पुल क्षतिग्रस्त

in #thanwar2 months ago
  • थांवर पुल की मरम्मत के बाद आई बाढ़ से फिर पुल क्षतिग्रस्त
  • दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को किया गया डायर्वट
  • पिंडरई होकर केवलारी सिवनी का सफर करना पड़ रहा लोगों को महंगा

1000184654.jpg

मंडला:-जिले में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के नदी नाले एक हो गये है। तीन दिवस से लगातार हो रही वर्षा से नगर की सीमा से लगे थांवर नदी और चकोर नदी में बाढ़ आ गई। जिसके कारण दो जिलों का संपर्क आपस में टूट गया है। मार्ग अवरूद्ध हो जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को नैनपुर से सिवनी नागपुर जाने पिंडरई है होते हुए केवलारी जाना पड़ रहा है। यात्रियों को बस का किराया अधिक देना पड़ रहा है।

1000184656.jpg

स्थानीय प्रशासन व सिवनी प्रशासन के द्वारा थांवर पुल का जायजा लिया गया है। इसके बाद थांवर पुल का मरम्मत कार्य किया गया, लेकिन पुल की मरम्मत के बाद फिर बारिश हुई और थांवर नदी में बाढ़ आ जाने से एक बार फिर थावर पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

1000184655.jpg

  • वैकल्पित मार्ग

एसडीएम सोनल सिडाम ने बताया कि थांवर का पुल अभी ओवरफ्लो चल रहा है। इसलिए हमने अभी दो वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। नैनपुर से बालाघाट मार्ग भी अभी बंद है। निर्माणधीन पुल के विषय में उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में सिवनी कलेक्टर ने दौरा किया था। उनके द्वारा सेतु निगम सिवनी को पुल के त्वरित निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।

1000184657.jpg