भारत बंद के समर्थन में 21 अगस्त को मंडला रहेगा बंद

in #mandla26 days ago
  • भारत बंद के समर्थन में आज मंडला रहेगा बंद
  • संयुक्त मोर्चा ने किया बंद का आव्हान
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज बुधवार को बंद रहेगा मंडला

1000205645.jpg

मंडला:- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को मंडला बंद के लिए मंगलवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के एसटी, एससी, ओबीसी (मूलनिवासी) समाज के आरक्षण को समाप्त करने की मंशा धीरे धीरे बना रही है।

बताया गया कि बाबा साहब अम्बेडकर की दूरदृष्टि ने समाज के कल्याण, आर्थिक, शिला, दीक्षा को ध्यान में रखकर बनाए हुए संविधान में हमारे हक और अधिकार को वंचित करने की वर्तमान की न्याय पालिका सुप्रीम कोर्ट की ओर से आरक्षण विरोधी कार्य किया जा रहा है। जबकि केन्द्र सरकार जूडिशयल अपने आप में आरक्षण नहीं ला रहा है और जो मिला उसे भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि कोलेजियम सिस्टम लाया जाना चाहिए। एसटी, एससी एवं ओबीसी आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए।

जिले के सामाजिक संगठनो ने बंद को लेकर सहमती जताई है। संगठन की ओर से आज 21 अगस्त बुधवार को सम्पूर्ण भारत बंद का समर्थन करते हुए आज बुधवार को संपूर्ण मंडला जिले को बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त दिवस पर बड़ी संख्या में नगर के एसटी, एससी, ओबीसी समाज के व्यक्ति अपनी आवाज को बुलंद करने केलिए घर से बाहर निकलकर भारत सरकार तक अपनी बात पहुँचाने हेतु एकजुट होंगे। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम के साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भलावी, सीबी पटेल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

  • संयुक्त मोर्चा ने दी मंडला बंद की जानकारी

बताया गया कि भारत बंद के आव्हान पर मंडला जिले को भी बुधवार के दिन बंद रखने के लिए मंडला का संयुक्त मोर्चा ने अपने स्तर से स्थानीय व सार्वजनिक स्थलों में मंडला बंद की जानकारी दी। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

  • इमरजेंसी सेवाएं रहेगी चालू

भारत बंद के साथ पूरा मंडला जिले को बंद करने का आव्हान संयुक्त मोर्चा द्वारा किया गया है। बंद के दौरान स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल विभाग, पुलिस, फायर सेवा और अन्य इमरजेंसी सेवाएं को छोड़कर बाजार, दुकानें और वाहन सेवाएं बंद रखने की अपील की गई है। बंद सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।

  • इमरजेंसी सेवाएं रहेगी चालू

भारत बंद के साथ पूरा मंडला जिले को बंद करने का आव्हान संयुक्त मोर्चा द्वारा किया गया है। बंद के दौरान स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल विभाग, पुलिस, फायर सेवा और अन्य इमरजेंसी सेवाएं को छोड़कर बाजार, दुकानें और वाहन सेवाएं बंद रखने की अपील की गई है। बंद सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।