भैंस ने आठ पैर दो धड दो पूँछ और एक सिर वाले मृत बच्चे को दिया जन्म

in #buffalo12 days ago
  • भैंस ने आठ पैर, दो धड, दो पूँछ और एक सिर वाले मृत बच्चे को दिया जन्म
  • मोहगाँव ब्लाक के आमाटोला में आश्चर्य चकित घटना

1000221061.jpg

मंडला:- जिले के विकासखंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुडगाँव के पोषक ग्राम आमाटोला में एक आश्चर्य चकित घटना देखने को मिला। बताया गया कि 6 सितम्बर शुक्रवार को ग्राम सुडगाँव, आमाटोला निवासी लक्ष्मण मरावी पिता बुद्धू मरावी के यहाँ सुबह 5 बजे एक भैंस ने आठ पैर, दो धड, दो पूँछ और एक सिर वाले जोड़ा पडिय़ा के बच्चे को मृत अवस्था में जन्म दिया था। जिसे देखकर क्षेत्र के लोग आश्चर्यचकित रहे गए।

1000221062.jpg

बताया गया कि पडिय़ा का बच्चा पेट में ही मृत हो गया था, जिसे निकाला गया। वहीं भैंस फिलहाल ठीक है। यह घटना सुबह 5 बजे से 10 बजे के बीच की है। भैंस मालिक ने भैंस की पीड़ा को देखकर पशु चिकित्सा सेवा 1962 को डायल किया। पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा वाहन से पशु चिकित्सक और गौ सेवक इन्द्र सिंह मरावी ने लक्षमण मरावी के घर पहुँचे। इनके पहुँचने के पहले ही भैंस के पेट में पल रहे 10 माह के पडिया बच्चा मृत हो गया था। चिकित्सकों और गौसेवक इन्द्र सिंह मरावी के द्वारा मृतक बच्चे को बडी मुश्किल से भैंस के पेट से बाहर निकाला गया तो देखा कि पडिया बच्चे के आठ पैर, दो धड, दो पूँछ और एक सिर हैं। इसके बाद भैंस का उपचार किया जा रहा है।