कजलियां पर्व पर किया गया शस्त्र प्रदर्शन

in #weapon26 days ago

1000206264.png

मंडला:-सिवनी कांहीवाड़ा कजलियां पर्व पर विगत 100 वर्षो से कांहीवाड़ा में बजरंग व्यामशाला द्वारा नगर में व्यामशाला परिसर में हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजन हवन कर प्रशाद वितरण कर व्यामशाला द्वारा प्रशिक्षित बच्चो के द्वारा शास्त्र का प्रदर्शन किया जाता हे बच्चो को अखाड़ा के वरिष्ठ बंधुओ द्वारा बच्चो को सावन माह के प्रारम्भ से तलवार, वल्लम, भाला, बिछुआ, फरसा,कटार , बरछी आदि शस्त्रों का प्रसिक्षण प्रदान किया जाता हे और सावन माह के अंत में कजलियां पर्व पर बच्चो द्वारा शस्त्रों का विधिवत पूजन कर प्रणाम कर शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाता हे यह प्रथा और परंपरा विगत 100 वर्षो से चली आ रही है उसी प्रथा को संजोए रखते हुऐ आज भी बजरंग व्यामशाला के सदस्यों और बच्चो द्वारा शस्त्र सम्मत प्रदर्शन किया जा रहा हे उक्त कार्यक्रम मे नगर के सभी बंधुओ का समावेश रहता है इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए कजलियां पर्व पर बजरंग व्यामशाला प्रांगड़ में हनुमान जी महाराज की पूजन कर विधि पूर्वक बच्चों द्वारा नगर भ्रमण करते हुऐ शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया। विगत चार वर्षो से व्यमाशाला में बच्चियों को आत्मरक्षा करने और विधर्मियो से लड़ने के लिए शास्त्रों और शस्त्रों की शिक्षा प्रदान की जा रही हे शास्त्रों में निपुड होकर बच्चियों द्वारा भी शस्त्रों का प्रदर्शन नगर के शिव मंदिर चोक , बिहर शिव मंदिर चोक , रेल्वे स्टेशन रोड़, राम मंदिर चोक , शिव मंदिर कन्या शाला चोक, के बाद दुर्गा चोक , बस स्टेंड के बाद बाजार चोक में सभी बच्चो के द्वारा शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया प्रमुख स्थानो पर प्रदर्शन के बाद व्यामशाला में पहुंच कर बजरंगबली की पूजन कर कजलियां पर्व के आयोजन का समापन हुआ और सभी वरिष्ठ जनो में महेश सोनी किशोरी लाल अवधिया सुरेश साहू परमानंद अवधिया दिलीप लखेरा दिलीप सोनी देवेन्द्र चंदेल संतोष बंदेवार क्रेश उइके प्रेम नारायण ऊईके आशीष साहू, मोनू अवधिया,प्रशांत अवधिया, राजू सोनी, कपिल अवधिया दीपक लखेरा पारस साहू नवनीत साहू सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए ओर सभी ने कजलियां पर्व की बधाई दी।