जान जोखिम में डाल कर रहे यमुना पार!
IMG-20220614-WA0008.jpg
कौशाम्बी : चायल तहसील के नंदा का पूरा यमुना घाट पर इन दिनों प्लाटून पुल की अवधि समाप्त हो जाने के कारण कौशांबी से प्रयागराज यमुना नदी में परिवहन का मुख्य साधन नवका है जिससे इस पार से उस पार लोगों एवं वस्तुओं का परिवहन होता है।जिसमें मानक को नजरअंदाज कर माझी यात्रियों को जोखिम में डालकर नदी पार करा रहे हैं, स्थानीय निवासी अभिषेक सिंह ,गोली ,गब्बर सिंह आदि का कहना है की कभी भी यात्रियों की जल्दबाजी एवं नाविकों की मनमानी आर्कमिडीज सिद्धांत पर भारी पड़ सकती है। समय रहते स्थानीय प्रशासन ने यदि ध्यान नहीं दिया तो कभी भी अनहोनी हो सकती है।