अंडर ब्रिज में भरा पानी, वाहन चालक परेशान
भाटूंद. बीजापुर से सुमेरपुर मुख्य मार्ग पर जवाई बांध का अंडर ब्रिज में काफी पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने बताया कि लंबे समय से अंडर ब्रिज में पानी भरा है। कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी अंडरब्रिज में पानी भरा है।