वार्ड पार्षद व विधायक महोदय से मिला सिर्फ झूठा आश्वासन

in #up2 years ago

वार्ड नं 02 उपकारागृह के पीछें गली निवासी लोग अपने निजी खर्च से बना रहे सड़क

*नोहर नगरपालिका, वार्ड पार्षद व विधायक महोदय से मिला सिर्फ झूठा आश्वासनIMG-20220801-WA0007.jpg
नोहर,31जुलाई। स्थानीय वार्ड नम्बर 02, उपकारागृह के पीछे निवासरत नागरिक अपने घरों के आगे से निकलने वाली सड़क निजी खर्च पर बनाने हेतु मजबूर हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां के वार्ड पार्षद, पालिकाध्यक्षा व विधायक महोदय को बार-बार समस्या के बारे में अवगत करवाने के बाद भी कोई गौर नही किया जा रहा था, इन सब जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क बनाने हेतु झूठे आश्वासन मिल रहे थे। वही गली में कीचड़-कादा एवं बरसाती पानी की निकासी नहीं होने पर गली के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी के चलते एवं जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों के बाद नागरिक गण अब निजी खर्चें (करीब 2 से ढाई लाख) की लागत से यह ईंटों की सड़क बना रहे हैं। दो दिनों पूर्व सड़क का कार्य शुरू किया जा चुका है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कांग्रेश का पार्षद, कांग्रेश की पालिकाध्यक्षा व कांग्रेश के विधायक होने के बाद भी एक सड़क बनाने हेतु हमने बहुत चक्कर काटे, परन्तु हमारी समस्या पर संज्ञान नहीं लिया गया। अब थक हार कर यहां रहने वाले सभी लोगों ने सामूहिक खर्चें पर इस सड़क निर्माण का निर्णय लिया है। इसके अलावा नागरिकों ने आरोप लगाया कि इस कॉलोनी के पट्टे भी नहीं बनाएं जा रहे हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि चुनावों के बाद यहां नहीं पहुंचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार मोहल्ले के नागरिकों ने एक बैठक कर आगामी मतदान बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया है। लोगों में शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है।