ग्वालियर में महिला से गैंगरेपः डॉक्टर ने असिस्टेंट के साथ मिलकर वारदात को दिया

in #crime2 years ago

ग्वालियर-में-महिला-से-गैंगरेप-780x470.jpgइंदौर और रीवा के बाद अब ग्वालियर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। ग्वालियर में महिला से गैंगरेप डॉक्टर ने अपने असिस्टेंट के मिलकर किया। युवक महिला को अच्छे डॉक्टर के यहां दिखाने का भरोसा देकर डॉक्टर के क्लिनिक पर ले गय़ा। वहां दोनों ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। झांसी रोड थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।दरअसल बहोड़ापुर के इस्लामपुरा की रहने वाली 40 साल की विवाहिता तबियत खराब होने पर जयारोग्य अस्पताल में इलाज कराने आई थी। अस्पताल में भारी भीड़ थी इसी दौरान राजू पण्डित नाम का एक युवक आया, उसने विवाहिता को अच्छे डॉक्टर को दिखाने का भरोसा दिलाया।राजू इस विवाहिता को लेकर झांसी रोड के श्रीराम कॉलोनी पहुंचा। यहां डॉक्टर पृथ्वीराज गोस्वामी के क्लिनिक पर ले गया। यहां राजू ने पलंग पर धक्का दे दिया और डॉक्टर ने विवाहिता के पैर पकड़ लिए। इसके बाद राजू ने रेप किया। बाद में डॉक्टर ने गलत हरकत की,वारदात के बाद दोनों ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। यहां से निकलने के बाद विवाहिता ने डायल 100 को फोन लगाया और झांसी रोड़ थाने पहुंची। पुलिस ने डॉक्टर और उसके असिस्टेंट के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।