राज्यस्तरीय कबीर जयंती समारोह में शिरकत करेंगे सीएम मनोहर लाल -मनीष ग्रोवर

in #ex2 years ago

रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने ऐसी मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए बताया कि सभी धर्म, जाति व समुदायों की धारा भले ही अलग-अलग हो, लेकिन सभी का रास्ता मानवता की ओर जाता है। अपने देश में जितने भी ऋषि-मुनि व महापुरुष हुए हैं, उन सभी ने मानवता का पाठ पढ़ाया है। संत कबीर ने सभी धर्मों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। अपने जीवनकाल में कई सामाजिक बुराइयों पर जमकर प्रहार किया है।
आज बैठक में पूर्व सहकारिता मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि यह बेहद ही सौभाग्यशाली अवसर है कि संत कबीरदास की राज्यस्तरीय जयंती उत्सव को बेहद धूमधाम से मनाने का मौका रोहतक को मिला है। इस भव्य जयंती समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। आगामी बारह जून को अनाज मंडी में आयोजित होने वाले इस राज्यस्तरीय जयंती महोत्सव के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने हमेशा इंसानियत को सर्वोपरि समझा। कबीर दास ने उस समय सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जब समाज सैकड़ों कुरीतियों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उनका मानना था कि इंसान जाति, धर्म, वर्ण या वर्ग से नहीं बल्कि अपने गुणों से बनता है। महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य यह है कि आने वाली पीढ़ी अच्छे विचारों को अपने जीवन में धारण करें।
इस बैठक में जीका अध्यक्ष अजय बंसलIMG-20220524-WA0043.jpg अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश, जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुरेश किराड़, पूर्व विधायक सरिता नारायण, सूरजमल किलोई, मनीष रतवाया, लक्ष्मी नारायण, मीना अटकान, रानी किराड़, राज सिंह गुढ़ान व नरेश इंदौरा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।