सुलतानपुर: तीन लाख 65 हजार घरों में लगेगा तिरंगा

in #sultanpur2 years ago

Wortheum news,Sanjay yadav

सुलतानपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान इस साल अगस्त माह में हर घर पर तिरंगा दिखेगा। जनपद में सभी घरों पर तिरंगा लगाने के लिए सूची तैयार की गई है। प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें गांव के समाजसेवियों की मदद ली जाएगी। जेम पोर्टल व समूह से झण्डे की खरीदारी की जाएगी। ग्राम निधि फस्ट से तिरंगे की खरीदारी के बाद उसकी बिक्री कर धनराशि उसी खाते में जमा कर दी जाएगी।

जिले में अगस्त माह को आजादी का अमृत महोत्सव पर अगस्त माह में हर घर पर तिरंगा लगाया जाएगा। कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जिलापंचायतराज अधिकारी आरके भारती को नोडल बनाया गया है। अगस्त माह में 11 से 17 अगस्त तक अभियान चलाकर तीन लाख 65 हजार 997 घरों की सूची तैयार की गई है। शासन स्तर से एक तिरंगे का रेट 25से30 रुपए निर्धारित किया गया है। 76हजार 293 तिरंगे को तैयार करने की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को दी गई है। शेष तिरंगे की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से होगी। तिरंगे झण्डे का भुगतान ग्राम पंचायत के ग्राम निधि खाते से की जाएगी। झण्डे की बिक्री के बाद धनराशि को उसी खाते में जमा करने का फरमान जारी है। हर घर पर तिरंगे को लगाने के लिए गांव के समाजिक संगठन का सहयोग लिया जाएगा। जिलापंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से तिरंगा झण्डा हर घर पर लगाया जाएगा। झण्डे का निर्धारित शुल्क ग्रामीणों व शहर के लोगों से लेकर ग्रामनिधि के खाते में जमा किया जाएगा।