परिवार वालो ने गैंग रेप का लगाया आरोप पुलिस जुटी जांच में

in #gorkhpur2 years ago (edited)

Opindia-Images-2021-09-08T145200.557.jpg

संतकबीरनगर-” महिलाओं” के खिलाफ उत्पीड़न और अत्याचार को रोकने के लिए यूपी की बीजेपी सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान की मंशा पर आए दिन पलीता लग रहा है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकारी दावे उस वक्त फेल नजर आये जब जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गाँव मे नाबालिग के साथ युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।आपको बता दें कि
धनघटा थाना क्षेत्र के पौली पुलिस चौकी अंतर्गत एक गाँव मे बीती रात शौच के लिए गयी 17 वर्षीय किशोरी को बंधक बना दरिंदो ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच नाबालिग लड़की को खोजते गांव के सिवान में पहुंची माँ ने वहसी युवकों के करतूतों को देख शोर मचाया। शोर सुनकर दरिंदे लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़ फरार होने में कामयाब हो गए। नाबालिग लड़की को गंभीर स्थित में सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 20 घण्टे बाद जाकर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के दावे कर रही है।
जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के पौली पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में बुधवार की देर रात एक 17 वर्षीया नाबालिग शौच के लिए बाहर गयी हुई थी। गांव के सिवान में पहले से मौजूद वहसी दरिंदो ने नाबालिग के हाथ पैर बांध बारी बारी से दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की के घर वापस लौटने में देरी को देखते हुए माँ खोजने गांव के सिवान में पहुंच गई। वहां दरिंदो की करतूत देख पैर के नीचे जमीन खिसक गई। शोर मचाने पर दरिंदे फरार होने में कामयाब हो गए। परिजनों ने अपनी नाबालिग बेटी को बेहोशी की हालत में सीएचसी हैंसर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर जब परिजन थाने पर पहुंचे जहां पर तहरीर दिए जाने के बाद लगभग 20 घण्टे बाद पुलिस ने केस दर्ज तो कर लिया पर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही की। पुलिस ने 01 ज्ञात 03 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है, घटना की जानकारी पर एसपी सोनम कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी कार्यवाही का निर्देश दिया

Sort:  

So sad