मानसून पड़ा कमजोर

in #bali15 days ago

जालोर में दो दिन से मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक जालोर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी को छोड़ कहीं बारिश न होने की संभावना जताई है। जालोर में दिन का तापमान बढ़कर 35.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद अब तक 352 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 102 एमएम कम है। पिछले दो दिन से मानसून कमजोर होने के साथ बारिश भी रुक गई है। आगामी 3 सितंबर तक जिले में बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान बढ़कर 37 डिग्री व रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
IMG_20240812_154935.jpg