विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण

in #seoni2 years ago

IMG-20220818-WA0021.jpg

-व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर से की चर्चा
सिवनी- आज दिन- गुरुवार, दिनांक 18/08/2022 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर जायजा लिया। तथा वृद्धजनों की समस्याएं सुन अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की।
विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी प्रातः 11:30 बजे डीईओ आफिस के पास स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान वृद्धजनों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि एक माह से चिकित्सीय परीक्षण नही किये जाने, समय पर नाश्ता, भोजन नही दिये जाने एवं वार्डन द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत की गयीं। जिस पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने तत्काल जिला चिकित्सालय फोनकर डाक्टर व स्टाफ की टीम बुलवायी। एवं स्वयं सामने खडे रहकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक जांचे करवायी। तथा उपस्थित चिकित्सकीय अमले से कहा कि जो दवाएं चिकित्सालय मे उपलब्ध हो उन्हे देवें इसके अलावा बाहर की दवाओं की आवश्यकता हो तो पर्ची मुझे देवें वह खरीदकर उपलबध कराया जावेगा। साथ ही वृद्ध आश्रम मे निवासरत महिला एवं षुरुष वृद्ध जनों मे बात-बात को लेकर चल रहे आपसी विवाद की शिकात मिलने पर समझाईश देकर आपसी सामन्जस बनाया गया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा वृद्ध आश्रम मे व्याप्त उक्त समस्याओं के संबंध मे जिला कलेक्टर को अवगत कराते हुए आश्रम मे सतत निरीक्षण कराये जाने, वार्डन के दुर्व्यवहार आदि अव्यवस्थाओं की चर्चा की गयी। जिस पर कलेक्टर द्वारा टीम गठित कर जांच कराने की बात कही गयी।