संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहीं द्रौपदी मुर्मू …

in #rastrpati2 years ago

image-2022-07-25T101236.030.jpg
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले रहीं हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. तोपों की सलामी के बाद वह भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सेंट्रल हॉल में सभा को संबोधित करेंगी.