नगर परिषद चुनाव के चलते पूर्व विधायक मनोज पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र

in #depalpur2 years ago

IMG-20220630-WA0004.jpg

नगर परिषद चुनाव के चलते पूर्व विधायक पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मूल मंत्र

देपालपुर निप्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर परिषद चुनाव में भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। नगर परिषद चुनाव 2022 में भाजपा कार्यकर्ता एकजूट होकर भाजपा को विजय दिलाने के लिए कमर कस ले। भारतीय जनता पार्टी एकजुट हो गई तो हम सब 14 वार्ड जीत सकते हैं कांग्रेस की पूर्व नगर परिषद पर निशाना साधते हुए कहा कि गौतमपुरा, बेटमा और हातोद में विकास की बात हो रही है पर देपालपुर में विकास की बात क्यों नहीं हो रही क्योंकि यहां पर टैंकर चल रहे हैं गौतमपुरा में घर - घर नल से पानी जा रहा है, बेटमा में घर - घर नल से पानी जा रहा है हातोद में भी घर - घर नल से पानी जा रहा है और देपालपुर में टैंकर चल रहा है यह टैंकर इसलिए चल रहा है कि लोगों पर इसका एहसान जताया जा सके 22 करोड़ की जल आवर्धन योजना है उस योजना का काम जानबूझकर लेट करवाया ताकि टैंकर चल सके। नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए दिख जाए तो मुझे खबर कर देना उसका इलाज हम कर देंगे। नगर परिषद चुनाव में भाजपा के पार्षद उम्मीदवार के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक प्रचार कर विजय बनाने के लिए मोर्चा संभालना है। यह बातें बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर मोदी मांगलिक भवन में आयोजित बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज पटेल ने कही। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री चिंटू वर्मा, चुनाव प्रभारी सोहन पटेल, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गुमानसिंह पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता अंतरसिंह मौर्य, मंडल अध्यक्ष देवकरण दरबार, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेश पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया ने बैठक में उपस्थित पार्षद पद के उम्मीदवारों को एकजुटता के साथ पार्टी के पक्ष में कार्य कर विजय दिलाने का आव्हान किया। साथ ही संगठन को भरोसा दिलाया कि सभी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा नगर परिषद में अपनी हैट्रिक लगाएगी। कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्णय को स्वीकार करने की बात कही। बैठक का संचालन भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण पटेल ने किया। बैठक में वार्ड 1 से 14 के भाजपा कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा की।

IMG-20220629-WA0029.jpg