दुनिया का सबसे महंगा घर, जहां सिर्फ 1 रात के लिए ठहरे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

7,000 वर्ग मीटर में फैली इस हवेली को 2015 में एक अज्ञात खरीदार ने 275 मिलियन यूरो में खरीदा था। इसी कारण फॉर्च्यून पत्रिका ने इसे दुनिया का सबसे महंगा घर करार दिया था। 2017 में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था कि इस हवेली के मालिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिए इस घर को खरीदा था।
पेरिस: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे घर में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद से पेरिस के बाहर लौवेसिएन्स में मौजूद शैटॉ लुई XIV हवेली चर्चा में छाई हुई है। इस हवेली को पास में ही मौजूद वर्साय पैलेस की असाधारण विलासिता की नकल करने के लिए बनाया गया था। वर्साय पैलेस फ्रांसीसी शाही परिवार का आधिकारिक निवास था, जिसे वर्तमान में म्यूजियम में बदल दिया गया है। शैटॉ लुई XIV हवेली के मालिक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सऊदी क्राउन प्रिंस के पास मालिकाना हक होने का दावा
7,000 वर्ग मीटर में फैली इस हवेली को 2015 में एक अज्ञात खरीदार ने 275 मिलियन यूरो में खरीदा था। इसी कारण फॉर्च्यून पत्रिका ने इसे दुनिया का सबसे महंगा घर करार दिया था। 2017 में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था कि इस हवेली के मालिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिए इस घर को खरीदा था। हालांकि, इस रिपोर्ट में किए गए दावे की न तो फ्रांस ने पुष्टि की और न ही सऊदी अरब ने।
अब समाचार एजेंसी एएफपी ने फ्रांसीसी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मोहम्मद बिन सलमान गुरुवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने से पहले इसी हवेली में रुके हुए थे। इस हवेली की बाउंड्री के बाहर गेट पर बड़ी संख्या में सूट-बूट पहने सुरक्षाकर्मियों को देखा गया था। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में फ्रांसीसी पुलिस की गाड़ियां भी हवेली के बाहर खड़ी थीं।
शैटॉ लुई XIV हवेली का संबंध सऊदी प्रिंस के कट्टर आलोचक रहे पत्रकार जमाल खशोगी के परिवार से है। जमाल खशोगी के चचेरे भाई इमाद खशोगी ने शैटॉ लुई XIV का निर्माण कराया था। वे फ्रांस में लग्जरी प्रापर्टी डेवलपमेंट बिजनेस चलाते हैं। जमाल खशोगी की इस्तांबुल में सऊदी दूतावास के अंदर हत्या कर दी गई थी। तब अमेरिका समेत कई देशों ने दावा किया था कि खशोगी की हत्या का आदेश सीधे मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था।

दुनिया की सबसे महंगी हवेली में क्या-क्या मौजूद
शैटॉ लुई XIV में एक नाइट क्लब, एक सोने की पत्ती वाला फव्वारा, एक सिनेमा घर भी बना हुआ है। इसके अलावा इस हवेली में पानी के नीचे एक कांच का कमरा भी है, जहां सफेद चमड़े से बना सोफा रखा हुआ है। अंदर जाने पर यह कमरा किसी एक्वेरियम की तरह नजर आता है। शैटॉ लुई XIV को 2009 में 19 वीं सदी के महल को बुलडोज़ कर बनाया गया था।

Sort:  

Expensive