विजेंद्र सिंह के जनपद आगमन पर जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने बुके देकर किया स्वागत

सन्तकबीरनगर। पूर्व एडीजी विजेंद्र सिंह के जनपद आगमन पर जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने बुके देकर स्वागत किया है। बता दे पूर्व एडीजी विजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मगहर कबीर स्थली पहुँचे। जहां पर उन्होंने शीश झुकाते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी दौरान बलिराम यादव ने ख़लीलाबाद में पूर्व एडीजी विजेंद्र सिंह का बुके देकर उनका स्वागत किया और कुशल क्षेम पूछा। पूर्व एडीजी विजेंद्र सिंह पूर्व में बस्ती मंडल के डीआईजी भी रह चुके हैं। वही इनकी चर्चा तेज तर्रार IPS में होती थी। विजेंद्र सिंह का पुलिसिया व्यवस्था को हाईटेक बनाने में अहम भूमिका रहीं हैं। विजेंद्र सिंह 2008 में एडीजी लखनऊ से रिटायर हुए हैं। इस दौरान जिलापंचायत सदस्य बस्ती महेंद्र सिंह, भुपेंद्र चोधरी,

गौरव यादव सहित तमाम शुभचिंतक उपस्थित रहे।।IMG_20220529_070335.jpg