चिडियाघर मे सिपाही की गुण्डई: सिपाही की करतूत वरिष्ठजनों पर पड रहा है भारी, प्रशासन बेखबर

लखनऊ: लखनऊ चिडियाघर गेट पर वर्षों से तैनात विभागीय सिपाही किसी को भी अपमानित करने मे पीछे नही है। वह वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों को भी अपमानित करने का मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुका है। ऐसी घटनाएं आये दिन चिडियाघर गेट पर प्राय: देखने व सुनने को मिल रही हैं। लगातार घट रही ऐसी घटनाओं को चिडियाघर प्रशासन नजर अन्दाज करता आ रहा है। उक्त सिपाही के दुरव्यवहार से पीडित लोगों ने बताया कि गैट पर तैनात सिपाही कई वर्षों से उसी जगह पर जमा हुआ है। अनकों बार उसके कृत्यों की शिकायत निदेशक तक पहुंचा लेकिन मामले को दबा दिया गया। यही कारण है कि सिपाही का विपरीत आचरण प्रस्तुत करने का मनोबल काफी बढ गया। यदि समय रहते चिडियाघर प्रशासन ने कडा कदम नही उठाया तो कभी भी गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उक्त सिपाही का यह अशोभनीय आचरण चिडियाघर प्रशासन के छबि को लगातार धूमिल करने से बाज नही आ रहा है। ऐसा ही वाकया बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे घटित हुआIMG_20220603_202533.jpg