गोरखपुर: पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

in #pipiganj2 years ago

गोरखपुर: गोरखपुर के पीपीगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का जबकि, देवर, सास, सुसर को मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी चार पहले हुई थी। तभी से ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पत्नी पति के व्यवहार से क्षुब्ध थी। उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। चार साल तक वह यह सब बर्दाश्त करती रही। अंत में उसने परिजनों को सजा दिलाने की ठानी और थाने पहुंच गयी।

इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया है कि महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सास-ससुर,देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।IMG_20220809_212921.jpg