इस दीप को कहा जाता है नागलोक, जो यहां जाता वह कभी नही आता वापस

नई दिल्ली: पूरी दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। इन्हीं में से एक है 'इलहा दा क्यूइमाडा'। इस द्वीप को 'स्नेक आइलैंड' और 'द होम ऑफ स्नेक' के नाम से भी जाना जाता है।
यह आइलैंड ब्राजील मे है। जहां इंसानों के प्रवेश पर पाबंदी है।

इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर रोक लगाने के पीछे की कहानी है यहां सांपों की मौजूदगी। क्योंकि इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, इस द्वीप में दुनिया में सबसे ज्यादा सांप भी पाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो इस द्वीप पर जाता है वह कभी जीवित नहीं आता।यही वजह है कि ब्राजील सरकार ने चेतावनी जारी कर इस द्वीप पर इंसानों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस आइलैंड पर पाए जाने वाले कई सांप इतने जहरीले होते हैं कि काटने के बाद उनकी मौत हो जाती है। इनका जहर इतना खतरनाक होता है कि शरीर का रंग भी काला हो जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आइलैंड पर पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। हाल के वर्षों में इस द्वीप में सांपों की संख्या बढ़ने लगी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि यहां पहले सांप नहीं पाए जाते थे। इस आइलैंड पर पहले भी खतरनाक सांप हुआ करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या अचानक बढ़ गई है।4,30,000 वर्ग मीटर में फैले इस द्वीप पर खतरनाक सांपों की 4000 से अधिक विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। ये सांप हवा में उड़ने वाले पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यह भी एक तथ्य है कि इस द्वीप पर प्रवासी पक्षियों की बहुतायत के लिए पिट वाइपर सांपों की बढ़ती आबादी को जिम्मेदार माना जा रहा है।

शायद ये दुनिया की इकलौती जगह है जहां इंसान नहीं सांप राज करते हैं। गिने-चुने वैज्ञानिकों को ही यहां जाने की इजाजत मिली है, जो हर साल सांपों का अध्ययन करने जाते हैं। कहा जाता है कि इसी द्वीप पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था। उसकी देखभाल के लिए नियुक्त एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहीं रहता था।

कहा जाता है कि इस द्वीप पर सांपों की बढ़ती संख्या का पता तब चला जब एक दिन उनके घर की खिड़की का शीशा अचानक टूट गया और हजारों सांप घर में घुस गए। जिससे कर्मचारी का पूरा परिवार दहशत में आ गया। वह परिवार के साथ भागने लगा ताकि किनारे से बंधी नाव में बैठकर उस द्वीप से जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगली सुबह पूरा परिवार द्वीप पर नहीं दिखा।

जब नौसेना का एक जहाज उन्हें जरूरी सामान पहुंचाने पहुंचा तो वहां उनकी काली लाशें देखकर वे हैरान रह गए। उसके बाद सांपों की इस बस्ती का राज खुलेआम दुनिया के सामने आ गया। उसके बाद गेस्ट हाउस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।IMG_20220614_121541.jpg

Sort:  

👍👍👍