भूमि विवाद में हुई मारपीट, नौ लोग घायल

धनघटा थाना क्षेत्र के हरेवा गांव में बुधवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के हरेवा गांव निवासी रामफेर पुत्र झगरू और रामनाथ के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला रहा है। बुधवार को रामफेर अपने घर पर हैंडपंप लगवा रहे थे। विपक्षीगणों ने गोलबंद होकर हमला कर दिया। लाठी-डण्डा व अन्य सामानों से मारपीट कर घायल कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष के के भी लोग जुट गए। दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। मारपीट में रामफेर के पक्ष से रामफेर, जसोदा देवी पत्नी रामफेर, राजनाथ पुत्र रामफेर, शिवदास पुत्र रामफेर, शेषनाथ पुत्र रामफेर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं रामनाथ के पक्ष से रामविलास पुत्र राम लगन, रामनाथ पुत्र राम लखन, शिवम पुत्र रामनाथ, सतेंद्र पुत्र रामनाथ बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में रामफेर और यशोदा देवी को गम्भीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए भी रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हरेवा में मारपीट के मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की तरफ से कार्रवाई के लिए तहरीर मिली। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
IMG_20220908_083842.jpg