भ्रष्टाचार के खिलाफ मेहदावल में निकली जन जागरूकता रैली...*

in #mehdawal2 years ago

संतकबीरनगर :-

मेहदावल - नगर में रविवार को सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग त्रिपाठी ने किया। जनजागरूकता रैली मेहदावल रोडवेज परिसर से शुरू होकर अंजहिया बाजार होते हुए टड़वरिया चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। युवाओं के साथ महिलाओं ने भी रैली में हिस्सा लिया।

मेहदावल नगर में रविवार को सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील प्रशासन की अनुमति आदेश के क्रम में रविवार को बस स्टैंड परिसर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनचेतना रैली निकाली गई। यह रैली सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग त्रिपाठी की अगुवाई में भारी संख्या में युवाओं ने पूरे नगर में भ्रमण करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। रैली में भारी संख्या में युवाओं का जनसैलाब उमड़ा। युवाओं का आरोप है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। शिकायतों के बावजूद जनपद के जिम्मेदार अधिकारी कोरम पूर्ति जांच कर रहे हैं। कई मामलों पर जिले से लेकर शासन तक शिकायत हुई, उसके बावजूद जांच ठंडे बस्ते में होने के कारण जिम्मेदारों पर अब तक कार्यवाही नहीं हो पाई है। वहीं युवाओं ने जिम्मेदारों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करने का काम किया। इस दौरान शेष प्रताप सिंह, राजेश्वर, विनय, प्रशांत, अखिलेश, संगम पांडे, शिवम त्रिपाठी, शुभ सागर पांडे, जितेंद्र त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी, संदीप पाठक समेत कई लोग मौजूद थे।
IMG_20221219_105106.jpg