घर के सामने से बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में क्षत विक्षत मिली लाश

बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार रात घर के बाहर से तेंदुआ बालक दबोच ले गया। जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस व वन महकमे को सूचना देकर समूह में लोग बालक की तलाश में निकले। रविवार को सुबह पुलिस के साथ पहुंचे फारेस्ट गार्ड पर नाराज ग्रामीणों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे बचाकर मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर रविवार को सुबह बालक की क्षत विक्षत लाश शव गन्ने के खेत में मिला है।सुजौली थाने के सुजौली रेंज के जंगल से सटा अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार रात लगभग आठ बजे आठ वर्षीय शब्बू पुत्र रज्जब अली खड़ा था। अचानक जंगल से निकले तेंदुए ने बालक शब्बू को गले से दबोच कर ले गया। जब तक परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तब तक तेंदुआ बालक को लेकर जा चुका था। शोर होनै पर ग्रामीण दौड़ पड़े। बालक को तेंदुए के दबोच ले जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लाठी डंडे व टार्च लेकर ग्रामीण बालक की तलाश में निकले। पूरी रात तलाश होती रही। बालक का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह लगभग छह बजे फारेस्ट गार्ड विजय पाल पुलिस बल के साथ अयोध्यापुरवा गांव पहुंचा, तो नाराज ग्रामीणों ने फारेस्ट गार्ड पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आक्रामक लोगों की भीड़ से बचाकर किसी प्रकार मोतीपुर सीएचसी भेजवाया है।उधर रविवार सुबह लगभग दस बजे बालक का छत विछत शव गन्ने के खेत में मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि फारेस्ट गार्ड पर हमला किया गया है। घायल को पुलिस ने मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। वन महकमे की टीम मौके पर जा रही है।IMG_20220530_063203.jpg