जनसंघ से लेकर अब तक पार्टी की खिदमत कर रहे सत्यप्रकाश उर्फ टीटू ने चुनावी महाकुंभ में ठोकी ताल

संतकबीरनगर:- भारतीय जनता पार्टी से जनपद संतकबीरनगर से कभी जिले से विधायक रहे रामचरित्तर कन्नौजिया,रामप्रकाश और सांसद अष्टभुजा शुक्ला इंद्रजीत मिश्रा शरद त्रिपाठी एमएलसी मनीष जायसवाल की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जनसंघ से जुड़े संत कबीर नगर के सबसे पुराने भाजपा नेता सत्य प्रकाश गुप्ता उर्फ टीटू ने नगरपालिका के चुनाव में ताल ठोक खलीलाबाद से चेयरमैन पद के लिए भाजपा से टिकट की मांग कर रहे है।खलीलाबाद की सीट पिछड़ा घोषित होते सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ टीटू अपनी सबसे मजबूत दावेदारी पेश करते हुए जिले से लगायात पार्टी हाईकमान को बायोडाटा भेज दिया है सत्य प्रकाश गुप्ता उर्फ टीटू लगातार 41 वर्षों से जब भारतीय जनता पार्टी जनसंघ पार्टी हुआ करता था तब से पार्टी की सेवा करते चले आ रहे हैं।पार्टी के प्रति सेवा समर्पण और निष्ठा के बदले अब उन्हें भी इनाम की चाहत है और यह इनाम वह नगरपालिका के टिकट के रूप में चाहते हैं।
आपको बताते चलें कि श्री राम मंदिर आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सत्य प्रकाश गुप्ता ने 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी जिसमें खलीलाबाद से लेकर अयोध्या तक पैदल मार्च कर कारसेवकों के साथ नदी मार्ग द्वारा अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।रामजन्मभूमि निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने वाले सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ "टीटू" साल 2007-2012 और 2017 में भी दावेदारी पेश की थी लेकिन पार्टी किन्ही कारणों से उन्हें टिकट नहीं दिया.सत्यप्रकाश गुप्ता की खलीलाबाद शहर के व्यापारियों में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है।सत्य प्रकाश संघ से जुड़े हुए जमीनी नेता माने जाते हैं।
आपको बताते चले 1980में नगरमहामंत्री भाजयुमो,नगर अध्यक्ष 1984,जिलाकोषाध्यक्ष 1990 तक,पुनः 1992तक नगर अध्यक्ष की कमान 1992से 1996 तक बीजेपी नगर उपाध्यक्ष,बीजेपी नगरध्यक्ष1997,जिलामीडिया प्रभारी2002,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा2006 तक जिला कार्य समिति सदस्य2012तक ,विभाग संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बस्ती,1974से अब तक RSS के स्वंय सेवक हैं।
नगर पालिका खलीलाबाद से टिकट की मांग कर रहे सत्य प्रकाश गुप्ता उर्फ टीटू ने कहा कि संघ के संस्कारों ने हमें यह भली-भांति सिखाया है कि देश और समाज मजबूत होगा तभी हम सब की उन्नति हो सकेगी खलीलाबाद हमारे लिए सिर्फ एक शहर ही नहीं हमारी पुरखों की भी जन्मभूमि है इसका विकास हमारा संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति में अपना योगदान और प्रभाव और प्रभावी हो सके इसलिए भारतीय जनता पार्टी से अपनी दावेदारी पेश कर दी है बाकी काम पार्टी का है टिकट मिले ना मिले यह अलग बात है लेकिन हम भाजपा और हिंदुत्व की विचारधारा के प्रति संकल्प बंद थे और आजीवन भी रहेंगे।

Screenshot_2022-12-22-07-42-33-043-edit_com.android.chrome.jpg