उपजिलाधिकारी ख़लीलाबाद के द्वारा नौरांगिया गांव के खेत में खरीफ-2022 की क्रॉप कटिंग

संत कबीर नगर : उपजिलाधिकारी ख़लीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी के द्वारा खलीलाबाद ब्लाक के नौरंगिया गांव में कृषक उदयराज गाटा संख्या-313 व राम उजागिर गाटा संख्या -282, के खेत में खरीफ-2022 की क्रॉप कटिंग किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 की खरीफ क्रॉप कटिंग से ब्लॉक, तहसील एवं जिले की औसत उपज के बारे में जानकारी मिलती है और इससे शासन को अवगत कराया जाता है। क्रॉप कटिंग के लिए खेत एवं स्थल का निर्धारण रेंडमली किया जाता है।
उन्होंने बताया कि खेत का चयनित क्षेत्रफल 0.226 हेक्टेयर है तथा इसमें धान की बुवाई की गई है। धान की प्रजाति प्रसन्ना है, उपज 59.905 कुन्टल प्रति हेक्टेयर है। उपजिलाधिकारी द्वारा क्रॉप कटिंग के दौरान उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों से वार्ता किया गया और अच्छी उपज एवं पैदावार हेतु सम्बंधित जिला कृषि अधिकारी से मिलकर अच्छे उन्नत किस्म के बीज बोने हेतु सुझाव दिया, जिससे किसानों को अच्छी फसल की पैदावार हो सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर विजय गुप्ता,राजस्व निरीक्षक राम मनोहर प्रधानमन्त्री फ़सल बीमा टीम से अष्टभुजा सिंह लेखपाल भारत भूषण यादव ,व मिथलेश कुमारी , ग्राम प्रधान महेन्द्र पाल चौधरी व सम्मानित ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहें।
IMG_20221108_180733.jpg