10 साल अफेयर-शादी के बाद हुआ ऐसा तो पत्नि ने करवा दिये 7 मुकदमे दर्ज

बरेली। लव मैरिज के ऐसे मामले आये दिन सामने आते रहते हैं अनबन होने के कारण या तो तलाक दे दी जाती है या फिर मुकदमा दर्ज करवा दिया जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जनपद बरेली से। 8 साल पूर्व जिससे लव मैरिज की उसी ने अनबन के चलते तलाक मांगने पर सात मुकदमे दर्ज करवा दिये। सात मुकदमों में से दो मुकदमों में अदालत ने क्लीन चिट दे दी है।मिली जानकारी के अनुसार इज्जतनगर में पड़ने वाले कृष्णा नगर में रहने वाले एक फाइनेंस कम्पनी के ब्रांच मैनेजर मनमोहन सिंह का एक लड़की से प्रेम चक्कर चल रहा था। इसके दो साल बाद आर्य समाज मंदिर में दोनों ने 30 जून 2014 को लव मैरिज कर ली थी। विवाह होने के पश्चात दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। अनबन चलने के बाद महिला ने अपने पति मनमोहन के विरूद्ध थाना प्रेमनगर में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पत्नि ने अलग-अलग तारीख को पति के खिलाफ शाहजहांपुर के बड़ा थाने, थाना इज्जतनगर, थाना प्रेमनगर में मुकदर्म दर्ज करवा दिये।
IMG_20220725_170144.jpg