सुमित्रा स्मारक सेवा संस्थान की ओर से बाल वाड़ी केंद्र खुलेंगे : डीडीओ

in #wortheum2 years ago

IMG-20230221-WA0013.jpg
चरही (हजारीबाग)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत के बिरसा गांव में सुमित्रा स्मारक सेवा संस्थान की ओर से स्वस्थ्य एवं शिक्षित समाज के निर्माण के लिए बाल वाड़ी केंद्र का उद्घाटन पूर्व पंसस हेमंत केवट ने फीता काटकर किया। जिसके बाद संस्था की ओर से 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों के बीच ड्रेस, वेग, पुस्तक व अन्य पठन पाठन की सामाग्री का वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के डीडीओ रीना चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि बहुत सारे ऐसे गरीब बच्चे हैं, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है, और उन्हें पठन- पाठन की सामग्री की कमी रहती है। ऐसी परिस्थिति में इस बाल वाड़ी केंद्र में 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध

कराया जाएगा। बिहार में यह संस्था महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने बेहतरीन कार्य कर रही है। अब झारखंड राज्य के सभी पंचायतों में संस्था की ओर से बाल वाड़ी केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी शुरूआत बोकारो जिला के गोमिया में तुलबूल पंचायत से की गई है डीडीओ ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में छह बाल वाड़ी केंद्र खोले जायेंगे। जिसमें छः शिक्षक और तीन को-ऑर्डिनेटर मिलकर कार्य करेंगे।

के लिए ब्यूटीशियन, सिलाई, साबुन, सर्फ, फिनाइल बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर बोकारो डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर जगदीश कुमार, पंचायत कोऑर्डिनेटर प्रमिला कुमारी, इंदु देवी, सीमा देवी, शिक्षिका सुनीता देवी, पंसस सरिता देवी, सुनीता देवी, लीला देवी, पार्वती देवी, आरती देवी, सोनामती देवी, सबिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
IMG-20230221-WA0010.jpg

IMG-20230221-WA0006.jpg