महिला प्रधान को बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली,हालत नाजुक

in #gorakhpur2 years ago

images (5) (20).jpeg

गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रघुनाघपुर में अज्ञात बदमाशो ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी गुप्ता के घर चढ़कर गोली मार दी, प्रधान बचने के लिये भागी लेकिन महिला प्रधान को बदमाशो ने दौड़ाकर दूसरी गोली मार दी, जिससे महिला प्रधान खून से लथपथ होगयी, ग्रामीणो के जुटने पर बदमाश भाग गए वही परिजन प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए है जहाँ महिला प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

बताया जाता है कि सहजनवां विकास खण्ड के परफॉमेंस ग्रांट प्राप्त गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी आज शाम 6.30 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी, की मोटरसाइकिल से चार बदमाश मुह बांधे उनके दरवाजे पर चढ़ गए और सीधे दुर्गावती देवी को गोली मार दी,महिला प्रधान बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ी लेकिन बदमाशो ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी जिससे वह गिरकर तड़पने लगी, वही गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। वहीं परिजन तत्काल प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए, जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही हरपुर बुदहट पुलिस सीओ खजनी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है।

Sort:  

दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए

अपराध चरम पर है

Nice news

👌✍️✍️

अपराध पर लगाम लगाने की जरूरत है।