विशाल भंडारे के साथ शतचंडी महायज्ञ का हुआ समापन

IMG-20220531-WA0037.jpg
संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लाक के ओनविलाई गांव में काली मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ का विधि-विधान से समापन हुआ। यज्ञस्थल पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। चित्रकूट धाम से चलकर आए यज्ञाचार्य सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने भोर से वेदपाठी पंडितों के मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल के आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्णाहुति में यजमान विनय उपाध्याय ने सप्तनीक हवन-पूजन किया। गांव व क्षेत्रीय लोगों ने भी पहुंचकर हवन कुंड में आहुति दी। यज्ञ स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहा। यज्ञाचार्य पं. सुरेंद्र नाथ दिवेदी एवं अन्य नौ पंडितों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही दान-दक्षिणा भेंट कर उनकी भावपूर्ण विदाई की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु भक्तजनों ने स्वयं को कृतार्थ किया। शतचंडी महायज्ञ के उपलक्ष में कानपुर से चलकर आए कथावाचक आशीष कृष्ण तिवारी महराज ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा कर लोगों को भाव - विभोर कर दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यज्ञाचार्य पंडितों, कथा वाचक तथा सेवा भाव से यज्ञ को सफल बनाने के लिए पास-पड़ोस व ग्रामवासियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मौजूद रहे-अमरनाथ उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय उर्फ राजन, दुर्विजय नाथ मिश्रा, भूमि नाथ शास्त्री, चक्रधारी उपाध्याय,भीष्म शंकर उपाध्याय, शक्ति विकास उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, नंदू उपाध्याय, मोहन उपाध्याय, रवि उपाध्याय, केसरी नंदन उपाध्याय, विनय उपाध्याय, हरीनाथ उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय शैलेंद्र यादव, माया शंकर उपाध्याय सहित आदि लोग मौजूद रहे।