आम आदमी पार्टी में दूसरी बार रमेश चंद यादव फिर बने जिलाध्यक्ष किया कार्यकारिणी का गठन

in #santkabirnagar2 years ago (edited)

आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा संकल्प यात्रा एवं जिला कार्यकारिणी गठन पर आयेजित की गई प्रेस-कॉन्फ्रेंस*
IMG-20220806-WA0016.jpg
संतकबीर नगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर द्वारा आगामी 14 अप्रैल 2022, दिन रविवार को प्रदेश कार्यालय पर प्रस्तावित तिरंगा संकल्प यात्रा के संबंध में प्रेस-वार्ता आयोजित की गई, जिसमे जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि लखनऊ में आयोजित तिरंगा यात्रा के लिए संत कबीर नगर जिले के तीनों विधानसभाओ क्रमशः मेंहदावल, ख़लीलाबाद व् धनघटा से अधिक से अधिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश प्रभारी व् राज्यसभा सांसद मा० संजय सिंह जी द्वारा मुझे 25 मई 2022 को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया, जिसमे मुझे जिले के संगठन को बनाने की जिम्मेदारी दी गई, इसी क्रम में जिला संत कबीर नगर की जिला कार्यकारिणी की संस्तुति प्रदेश कार्यालय से 25 जुलाई 2022 को मिल गई।
हमने अभी 30 साथियों की जिला कार्यकारिणी बनाई है जिसमे रमेश चंद्र यादव को जिलाध्यक्ष, आलोक श्रीवास्तव को जिला महासचिव, सुधीर सिंह, बलवंत राय, राम गोपाल तिवारी, अमरपाल पांडेय, अरविंद यादव, राम जियावन गौतम को जिला उपाध्यक्ष, सभाजीत कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, ब्रह्मदेव सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अजय नारायण दूबे, श्री प्रकाश शुक्ला, राम आशीष, सगीर अहमद खान, कर्मवीर यादव, मलखान सिंह, जोखन महाराज को जिला सचिव, बैजनाथ यादव, अम्बिका राय, सौरभ त्रिपाठी, लालचंद यादव, राम उजागर गौतम, विजय यादव, विजय मौर्य, जयराम यादव, सचिन कुमार, राम निवास मौर्य, शिव शंकर चौधरी, मनोज कुमार और पंकज शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।

जिले में आयोजित की जाएगी तिरंगा शाखा, जिलाध्यक्ष की अगुवाई वाले कार्यक्रम ही होंगे वैध्य

कल जिले के बेलहर कला के प्राथमिक विद्यालय पर तिरंगा शाखा का आयोजन सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोष जी की स्मृति में उनके योगदान व् देश प्रेम के प्रति संबोधन तथा साफ़-सफाई को प्रमुखता से जिले के कार्यकर्ता कार्यक्रम करेंगे।
बिना जिलाध्यक्ष के अनुमति और उपस्थिति हुए जिले में कोई भी कार्यक्रम वैध नही होगा।
जो भी कार्यक्रम बिना जिलाध्यक्ष के बगैर किये जायेंगे उसकी प्रशासनात्मक जिम्मेदारी स्वयं की होगी।