साकार हो रहा पूर्व सांसद शरद का सपना

जिले के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी का महान संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का सपना अब साकार हो रहा है। इसके पूरे विकास का खाका उन्होंने ही तैयार किया था। हर स्तर से प्रयास कर परियोजनाओं को स्वीकृत कराते हुए उसके लिए धन भी जारी कराया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री को मगहर लिवा आए और उनके हाथों तमाम योजनाओं का शिलान्यास कराया। पूर्व सांसद का सपना था कि मगहर को अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित किया जाए। इसका विकास पर्यटन स्थल के रूप में किया जाए। उन्होंने राष्ट्रपति को भी मगहर ले आने का सपना संजोया था, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए। अब उनके दिवंगत होने के बाद उनका यह सपना भी पूरा हो रहा है।महान संत कबीर की निर्वाण स्थली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लेकिन उनकी ख्याति के अनुरूप इस स्थली का विकास नहीं हो सका था। इसकी सुधि कोई नहीं लेता था। लेकिन वर्ष 2014 में लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद शरद त्रिपाठी ने मगहर के विकास का जो प्लान तैयार कराया वह अब जाकर पूरा हो रहा है। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में विकसित कराने की अनूठी पहल की। पूरे परिसर का कायाकल्प हुआ, पार्क, आमी घाट के साथ ही कैफेटेरिया से लेकर कई कार्य पूर्ण कराए गए। कबीर एकेडमी और कबीर दर्शन के लिए तैयार म्यूजियम सभी को आर्कषित करेंगे। स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने मगहर को संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उनका सपना था कि जिस दिन निर्वाण स्थली का विकास पूर्ण हो जाएगा यहां पर राष्ट्रपति को भी लिवाकर आएंगे और उनके हाथों ही लोकार्पण कराएंगे। उनका यह सपना अब पूरा हो रहा है। लेकिन दुर्भाग्य है कि वे अब इस दुनिया में नही हैं। लेकिन जिले के लोगों के जुबान पर उनके योगदान की ही चर्चा है। हर कोई इस समय पूर्व सांसद को याद कर रहा है और उनकी कमी भी खल रही है। उनका प्रयास रहा कि तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मगहर आए और उन्होंने यहां पर इंटरसिटी ट्रेन के रुकने की घोषणा किया।01333703GK_03SKN12_FILE_FOTO__1654287073_1654287073.jpeg