Fatehpur: अज्ञात चोरों ने टावर की बैटरी को उड़ाया।

in #fatehpur2 years ago

फतेहपुर जनपद के औंग थाना के गोधरौली गांव में बनियनखेडा सम्पर्क मार्ग में लगे जीयो के टावर से बैटरियां चोरी हो गई है।टावर का नेटवर्क बाधित होने पर जांच को पहुंचे टेक्नीशियन मनोज उपाध्याय ने देखा तो डीपी बॉक्स टूटे पड़े हैं। ताले भी टूटे पड़े हैं। 112 नंबर पर घटना की सूचना दी थी। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। टेक्नीशियन नेचोरी की तहरीर थाने में दी है। मनोज उपाध्याय ने बताया 6 बैटरियां 6 लाख कीमत की चोरी हुई है।
इंचार्ज एसएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया प्रथम दृष्टा मामला संदिग्ध है, जांच के लिए पैनल लगाने वाले कर्मचारियों को कल थाने बुलाया गया है। घटना का खुलासा किया जाएग.