फतेहपुर:करें योग रहें निरोग – योगगुरु शरद अग्निहोत्री
मलवा विकास खंड में घर घर लोगों ने योगा करके विश्व योग दिवस को मनाया। भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र रेवाड़ी में छोटा शिवाला मन्दिर में योगगुरु के समक्ष भाजपा मलवा मण्डल महामंत्री शिवाकांत तिवारी सहित योग गुरू के रूप में शरद अग्निहोत्री के निर्देश व बूथ अध्यक्ष भाजपा अजीत सैनी की अध्यक्षता में योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शरद अग्निहोत्री ने योग के कई आसन की महत्व को समझाते हुए कहा कि योगा से शरीर की सभी बडी से बड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर को ऊर्जा शक्ति मिलती है जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता प्रबल होती है इस लिए योग आवश्यक है। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नित्य योग से ही निरोगी रहा जा सकता है। विश्व योग दिवस को एक दिवस के रूप में नही मनाना है बल्कि नित्य अपनी दिनचर्या में शामिल करना है। जब तक हम योग प्राणायाम और व्यायाम की महत्ता को नही जानेगे और अपने जीवन में नही उतारेंगे तब तक हम विश्व योग दिवस में असली अभिप्राय को नही जान सकेंगे और आज के इन दिन को ही विश्व योग दिवस के रूप में मानने का भी एक कारण था। विद्वान लोग कहते हैं कि 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, यह मनुष्य के दीर्घ जीवन को दर्शाता है। 21 जून के दिन सूरज जल्दी उदय होता है और देरी से ढलता है। अत: इस दिन सूर्य का तेज धरती पर सबसे प्रभावी होता है। कुछ विद्वान इसके पीछे एक कारण यह भी बताते हैं कि शिव ने योग का पहला प्रसार या उपदेश अपने सात शिष्यों को को ग्रीष्म संक्राति के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा के दिन योग की दीक्षा देकर दिया था। इसे शिव के अवतरण दिवस और दक्षिणायन के नाम से भी जाना जाता है इसलिए हम सभी हो नित्य ही योगा प्राणायाम और व्यायाम अवश्य करना चाहिए
इस मौके पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख अजीत सैनी, रचित पाण्डेय, राजा पाण्डेय, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे