सैकड़ों कावड़िया राजघाट के लिए हुए रवाना
रवीन्द्र सक्सेना सीतापुर
आपको बता दें कि सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण राजघाट के लिए रवाना हो गए हैं...!
इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली से निकल रहे कांवरियों के द्वारा हर-हर महादेव के जयघोष लगाए जा रहे थे, चारों तरफ भोलेनाथ की जय जय कार हो रही थी...!
पूरा क्षेत्र भोलेनाथ मय हो गया है...! काँवारिया विश्राम स्थल पर आदर्श नगर पंचायत महोली के द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है यहां पर स्वच्छ पानी के लिए टैंकर एवं बसेरा में रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है....!
महोली के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार किस स्थान की स्वयं मानिटरिंग कर रहे हैं...! वहीं सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं....!